फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High voltage power line wire broke on the road, accident averted

सड़क पर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटा, हादसा बचा

Sun, 24 Aug 2025 09:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 24 Aug 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
High voltage power line wire broke on the road, accident averted
हस्तिनापुर। कस्बे से सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। रविवार को सड़क पर खुदाई के दौरान खोड दयालपुर बिजलीघर जाने वाली हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि टूटे तार से यहां कोई हादसा नही हुआ।
विज्ञापन

कस्बे से सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में ऐतिहासिक पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा होने के कारण यहां पर हजारों लोगों का आवागमन रहता है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। सड़क किनारे खड़े एक खंभे में बुल्डोजर का पंजा लगने से विद्युत लाइन का तार टूट गया। उसे समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। तार टूटते ही कई गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। सूचना मिलते ही करीब दो घंटे के बाद विद्युत कर्मियों ने लाइन दुरूस्त कराकर चालू कर दी। इस संबंध में खोड दयालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता महेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल विद्युत आपूर्ति शुरू दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed