फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   High-speed bikes collided head-on, five injured, referred to district hospital

Meerut News: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल, जिला अस्पताल रेफर

Mon, 27 Apr 2026 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
High-speed bikes collided head-on, five injured, referred to district hospital
सरधना। ​खिर्वा जलालपुर के पास सड़क हादसे में घायल युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव के पास सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
खिर्वा निवासी अर्श पुत्र इसरार अपने रिश्तेदार शारिब पुत्र नूर मोहम्मद और लायबा के साथ बाइक से सरधना से सामान लेकर गांव लौट रहा था। वह गांव के बाहरी छोर पर पहुंचे तो सामने से तेज गति में आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर गांव फरीदपुर निवासी भारत पुत्र बॉबी अपनी मां प्रमिला के साथ मेरठ जा रहा था। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने शारिब, लायबा, भारत और प्रमिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अर्श को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए। सड़क हादसे के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed