फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Helmet saved the life of a policeman riding a bike

Meerut News: हेलमेट ने बचाई बाइक सवार सिपाही की जान

Thu, 11 Dec 2025 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 11 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Helmet saved the life of a policeman riding a bike
-आरोपी चालक कार लेकर मौके से भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर योगीपुरम कॉलोनी के सामने बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सिपाही शामली निवासी सूरज कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए। सिर तेजी से सड़क में लगा लेकिन घटना के समय सिपाही ने हेलमेट लगा रखा था जिससे उनकी जान बच गई। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया।

शामली निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में सूरज की गौतमबुद्ध नगर में तैनात है। सूरज तीन दिन की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से गौतमबुद्ध नगर जा रहा था। योगीपुरम कॉलोनी के सामने पहुंचते ही दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सिपाही की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही बाइक समेत काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। सिपाही का सिर जमीन पर लगा, मगर हेलमेट ने बचा लिया। हादसे बाद राहगीरो की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। राहगीरों ने सिपाही को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। सिपाही को पास के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। सिपाही बिना कार्रवाई करे चला गया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed