फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy waterlogging on noornagar road

नूरनगर मार्ग पर भारी जलभराव

Thu, 23 Jul 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
heavy waterlogging on noornagar road
मेरठ। नूरनगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव को लेकर हुए हंगामे के बाद बुधवार को नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंपिंग सेट लगवाकर निकासी कराई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड से सरस्वती लोक होते हुए नूरनगर जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब है। नूरनगर में घुसते ही गड्ढों में तब्दील सड़क पर जलभराव है। इसके चलते लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। इसके चलते कई लोगों ने घर बेचने तक की घोषणा कर दी है। नूरनगर में कई जगह भारी जलभराव है। स्थानीय जनता की शिकायतों के बाद भी समय रहते नगर निगम ने सड़क निर्माण नहीं कराया। वहीं, बरसात के चलते जलभराव से मुक्ति दिलाने का स्थायी समाधान भी नहीं किया है। इसके चलते लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस पर बुधवार को सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार एवं अन्य के साथ नूरनगर पहुंचे। उन्होंने पंपिंग सेट से पानी की निकासी शुरू कराई। इस पर स्थानीय लोगों ने कहा कि एक पंपिंग सेट पर्याप्त नहीं है। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने जनता को आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर पंपिंग सेट बढ़ा दिए जाएंगे। जलभराव खत्म होने पर सड़क के गड्ढे भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed