फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy traffic zaam in kawad marg, peoples warred

कांवड़ मार्ग पर भयंकर जाम, लोग परेशान

Mon, 02 Mar 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
heavy traffic zaam in kawad marg, peoples warred
जानी गंगनहर पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत कांवड़ मार्ग चौराहे पर रविवार को करीब चार घंटे भयंकर जाम लगा। गया। मार्ग पर अचानक वाहन की संख्या बढ़ने के चलते भयंकर जाम लग गया। एक तरफ कांवड़ मार्ग पर तीन किमी. तक गांव सिसौल खुर्द तक और दूसरी और करीब दो किमी. गांव चंदौरा तक वाहनों की लाईनें लग गईं। शुरूआत में चार पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे। पर सफल नहीं हो सके। आगे निकलने के चक्कर में वाहन चालकों दूसरी लाईन में आ गए। जिससे दोनो तरफ रोड चोक हो गई। पुलिसकर्मियों ने हटाने की कोशिश की तो बदसलूकी पर उतर आए। इस दौरान कई जगह वाहन चालकों में नोकझोंक भी हुई। जाम में फंसे वाहन सवार तेज धूप से परेशान हो उठे। स्थिति विकट होने पर थाने से आधा दर्जन पुलिसकर्मी और पहुंचे और जाम खुलवाना शुरू किया। इस दौरान रांग साइड आने वालों को पुलिस ने खूब हड़काया। दोपहर दो बजे लगा जाम शाम छह बजे तक सुचारु हो सका। फिर भी वाहन सवार जल्दी निकलने के चक्कर में एक दूसरे को ओवरटेक करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed