फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rain, pleasant weather

बदरा बरसे, सुहाना हुआ मौसम

Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain, pleasant weather
बारिश से बचते लोग
मोदीपुरम। कई दिन से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से शनिवार को राहत मिली। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया और दोपहर तक रुक रुककर बारिश होती रही। अभी, दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम बदला बदला नजर आया। एनसीआर में सुबह से ही तेज बारिश शुरु हुई। इस कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। भाइयों के घर राखी बांधने जा रही बहनों को जाम के साथ जलभराव की परेशानी से भी जूझना पड़ा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन

बारिश से दिन का तापमान गिरकर 29 डिग्री से नीचे आ गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 7.9 मिमी दर्ज की गई। बारिश होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट आई है और शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से 100 से नीचे आ गया है। शहर का एक्यूआई 52 दर्ज किया गया। गंगानगर में 47, जयभीम नगर में 51, पल्लवपुरम में 57, बेगमपुल में 55, दिल्ली रोड 61 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed