फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy rain and icy winds increased the chill, the mercury dropped by 6.7 degrees.

Meerut News: झमाझम बारिश और बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, 6.7 डिग्री गिरा पारा

Wed, 28 Jan 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and icy winds increased the chill, the mercury dropped by 6.7 degrees.
माल रोड पर मंगलवार दोपहर 11:43 पर आसमान में छाए काले बादल की वजह से वाहन की हैडलाइट जलाकर गंतव्
वेस्ट यूपी में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही आसमान में उमड़ते काले बादलों और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह करीब 11 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया जिसके बाद बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वहीं दौराला क्षेत्र में लगभग 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। जबकि जानीखुर्द, जानी कलां, ढढरा नेक, कुराली, फाफड़ किठौली में भी करीब पांच मिनट ओले गिरे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में 6.7 की भारी गिरावट दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.7 और न्यूनतम तापमान 7.9 दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस बार जनवरी में अब तक 25 मिमी बारिश हो चुकी है। मंगलवार को अकेले 10 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि इससे पहले 23 जनवरी को 15 मिमी बारिश हुई थी। बुधवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं जिससे शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है।
विज्ञापन




फसलों के लिए अमृत और आफत दोनों

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए मिलीजुली साबित होगी। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार, गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी है। इससे फसलों को प्राकृतिक सिंचाई मिली है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है। जनवरी के अंत में ओलावृष्टि सामान्य नहीं है और यदि इसकी तीव्रता बढ़ती है तो फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। डॉ. सेंगर का कहना है कि ज्यादा ओलावृष्टि से फसलों की जड़ गलने से फसल उत्पादन पर असर पड़ेगा। ऐसे में किसान खेतों में नालियां बनाकर रखें ताकि पानी खेतों में रुके नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश के बाद भी 250 पार पहुंचा एक्यूआई

हैरानी की बात यह है कि 23 जनवरी को हुई बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) 100 के नीचे आ गया था लेकिन महज चार दिनों के भीतर यह दोबारा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को शहर का औसत एक्यूआई 259 दर्ज किया गया। शहर के प्रमुख क्षेत्रों जयभीम नगर में 301 (गंभीर), दिल्ली रोड पर 291, बेगमपुल पर 288, पल्लवपुरम में 275 और गंगानगर में 201 एक्यूआई दर्ज किया गया।



स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा

मौसम में आए इस अचानक बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण बीमारियां दस्तक दे रही हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि शीतलहर और बारिश के इस मेल से अस्पताल में बुखार, नजला, खांसी और सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

माल रोड पर मंगलवार दोपहर 11:43 पर आसमान में छाए काले बादल की वजह से वाहन की हैडलाइट जलाकर गंतव्

माल रोड पर मंगलवार दोपहर 11:43 पर आसमान में छाए काले बादल की वजह से वाहन की हैडलाइट जलाकर गंतव्

माल रोड पर मंगलवार दोपहर 11:43 पर आसमान में छाए काले बादल की वजह से वाहन की हैडलाइट जलाकर गंतव्

माल रोड पर मंगलवार दोपहर 11:43 पर आसमान में छाए काले बादल की वजह से वाहन की हैडलाइट जलाकर गंतव्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed