फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   heavy loss of the crops due to water of ganga, road are also ruff

खेतों में भरे गंगा के पानी से फसलों को भारी नुकसान, सड़कें उखड़ीं

Wed, 26 Aug 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
heavy loss of the crops due to water of ganga, road are also ruff
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में गांव के रास्तों पर भरा पानी। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में खड़ी धान की फसल पानी भरने से नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं, कई सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के शेरपुर नई बस्ती के समीप टूटे तटबंध से तीव्र वेग के साथ क्षेत्र के गांव की सड़कें भी टूट चुकी हैं। एक सप्ताह पूर्व शेरपुर नई बस्ती के समीप टूटे तटबंध से गंगा का पानी फसलों तक पहुंच गया था। हालांकि दो दिन बाद पानी बस्ती से तो निकल गया परंतु खेतों में अभी भी भरा है। जिससे चारे के लिए समस्या बनी है। वहीं धान की फसल में पानी के साथ आई सिल्ट जम गई है। कई खेत पानी से पूरी तरह भरे हैं। जिससे धान की फसल नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि गंगा के पानी से फसल नष्ट होने से उनके आगे आर्थिक स्थिति का संकट गहरा जाएगा। शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें बाढ़ में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलता क्योंकि अधिकारियों द्वारा क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं किया गया है। जबकि किसानों की हजारों हेक्टेयर धान की फसल और गन्ने की फसल पानी में गलकर नष्ट होने लगी है। वहीं, तेज पानी की धारा से खादर क्षेत्र के कई गांव की सड़कें पूरी तरह उखड़ गई हैं। जिससे ग्रामीणों को समस्या हो रही है। वहीं, दबखेड़ी से शेरपुर नई बस्ती जाने वाली सड़क, शेरपुर से हंसापुर परसापुर जाने वाली सड़क, रठोरा कला से सिर्जोपुर जाने वाली सड़कों पर पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed