फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heavy damage due to storm in Hastinapur, trees fell on roads and electric poles broke.

Meerut News: हस्तिनापुर में आंधी तूफान से भारी नुकसान, सड़कों पर गिरे पेड़ और टूटे बिजली के खंभे

Wed, 13 May 2026 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage due to storm in Hastinapur, trees fell on roads and electric poles broke.
तारापुर में टूटे बिजली के खंभे को देखते ग्रामीण स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश से लोग सहम गए। करीब 20 मिनट तक चले तूफान के दौरान लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे टूट गए और टिनशेड उड़ गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ।
खादर क्षेत्र के गांव तारापुर, सराय खादर, चामरौध और रठौरा समेत कई गांवों में तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिला। कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। तेज आंधी के चलते रात करीब 10 बजे ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

तारापुर निवासी सरदार सुंदर सिंह, जज सिंह, हरविंद्र, सतनाम सिंह, मोनू, राकेश और प्रेम ने बताया कि तेज हवाओं और गरज-चमक के कारण लोग दहशत में आ गए थे। परिवारों ने करीब 20 मिनट का समय घरों में बंद होकर बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है। टीमों को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।

तारापुर में टूटे बिजली के खंभे को देखते ग्रामीण स्रोत संवाद

तारापुर में टूटे बिजली के खंभे को देखते ग्रामीण स्रोत संवाद

तारापुर में टूटे बिजली के खंभे को देखते ग्रामीण स्रोत संवाद

तारापुर में टूटे बिजली के खंभे को देखते ग्रामीण स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed