फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat is continuously breaking records in West UP, temperature has reached 45 in Meerut

गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड: आसमान से बरस रही आग, झुलसने लगा शरीर, तापमान पहुंचा 44 के पार, बरतें ये सावधानी

Thu, 30 May 2024 11:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2024 11:01 PM IST
सार

Meerut News : पश्चिमी यूपी में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज दिनभर भी आसमान से आग बरसती रही और लोगों का बुरा हाल रहा। मेरठ में आज अधिकतम तापमान 44 के पार पहुंच गया। वहीं, इस बढ़ती गर्मी इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
Heat is continuously breaking records in West UP, temperature has reached 45 in Meerut
मेरठ में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

49 सालों में 30 मई सबसे गर्म रही है। मेरठ में गर्मी ने 49 साल का रिकॉर्ड़ तोड़ दिया। तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया। गर्मी का असर दिनभर बना रहा। शाम को भी राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


गर्मी का रौद्र रूप बढ़ता ही जा रहा है। 1975 में नौ मई को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया था और 2024 में 30 मई को 44.6 डिग्री रिकॉर्ड़ किया गया है, जो पिछले पांच दशक में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। गर्मी और हीटवेव के चलते त्वचा भी झुलसने लगी है। बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड़ किया गया है।

विज्ञापन

बढ़ते तापमान का ये होता है असर
43 डिग्री पर ह्दय और फेफडों में दिक्कत बढ़ जाती है।
44 डिग्री पर बेहोशी, चक्कर या घबरहाट जैसी शिकायत।
45 डिग्री पर ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या।
45 से 50 डिग्री पर मांसपेशियां प्रभावित होती हैं।

बढ़ती गर्मी में इन चीजों का रखें ध्यान
घर से बाहर छाता लगाकर निकलें
आंखों में सन ग्लास का उपयोग करें
दिन में कई बार पानी का सेवन करें, ठंडा पानी न पिएं
नारियल पानी और नीबू पानी व ग्लोकूज का अधिक सेवन करें

विज्ञापन

पिछले 49 सालों में ये रहा मई में तापमान
वर्ष   तापमान
1975 45.8
1980 43.9
1985 44
1990 40.9
1995 43.1
2000 44.2
2005 43.8
2010 44.1
2015 43.0
2016 43.8
2017 44.1
2018 43.7
2019 43.0
2020 44.1
2021 43.8
2022 43.4
2023 43.5
2024 44.6

गर्मी में बढ़ गया प्रदूषण, खतरनाक स्तर पर पहुंचा
गर्मी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया और मेरठ का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचा है। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 260 दर्ज किया गया, जबकि शहर में जयभीमनगर 336, गंगानगर 238, पल्लवपुरम 206, बेगमपुल 220, दिल्ली रोड 240 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

30 मई सबसे ज्यादा गर्म रही है। 49 सालों में मेरठ में गर्मी ने नया रिकॉर्ड़ बनाया है। अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। - डॉ यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

यह भी पढ़ें: 
कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed