Meerut Weather: तेज धूप से बढ़ी उमस और गर्मी, तापमान 35 डिग्री पार पहुंचने की संभावना
मेरठ में शनिवार सुबह से तेज धूप और उमस का असर बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा तथा मानसून की विदाई के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है।
विस्तार
शुक्रवार की दोपहर हुई हल्की बारिश से मेरठ में रात के समय गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शनिवार को सूरज ने सुबह से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप और चुभन भरी किरणों ने दिन चढ़ते ही लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। उमस ने हालात और बिगाड़ दिए।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसका असर सीधा तापमान पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में तापमान लगातार ऊपर जा सकता है और लोग गर्मी का दूसरा दौर महसूस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
सितंबर की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कुछ दिन बारिश और नमी के कारण मौसम सुहावना रहा, लेकिन अब लगातार साफ आसमान और तेज धूप से नमी का असर कम हो गया है। इसकी वजह से उमस और लू जैसे हालात महसूस होने लगे हैं। अनुमान है कि शनिवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर जाएगा।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी का कहना है कि अगले दो-तीन दिन मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पिछले 20 दिनों से प्रदूषण का लेवल कम था, लेकिन अब मानसून के जाते-जाते हवा में नमी घटने के साथ यह तेजी से बढ़ने लगा है। आगामी दिनों में लोगों को गर्मी और प्रदूषण दोनों से जूझना पड़ सकता है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.6°C
न्यूनतम: 25°
उच्चतम: 32.8°
सूर्योदय 06:06 am
सूर्यास्त 06:19 pm
हवा की गति -11.1 km/h
आर्द्रता -68%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -4:31pm
चंद्रास्त - 05:33 pm