फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Heat and humidity cause discomfort; light rain likely today.

Meerut News: गर्मी और उमस ने किया परेशान, आज हल्की बारिश के आसार

Fri, 19 Jun 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Heat and humidity cause discomfort; light rain likely today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शहर में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय कम चहल-पहल रही जबकि ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। शनिवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला रह सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। स्थानीय परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि प्री मानसून की बारिश का दौर चल रहा है लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी परेशान कर रही है। जल्द मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण दिनभर गर्मी और उमस का असर बना रहा। वहीं, शहर की हवा की गुणवत्ता भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं रही।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 169 दर्ज किया गया। शहर के अंदर गंगानगर में एक्यूआई 128, जयभीम नगर में 130 और पल्लवपुरम में 133 रहा जबकि एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में एक्यूआई 286 दर्ज होने से वहां की हवा खराब श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed