{"_id":"6a353dae7483204161001c43","slug":"heat-and-humidity-cause-discomfort-light-rain-likely-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-154929-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ, स्टार स्पोर्ट्स और मेरठ इलेवन ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ, स्टार स्पोर्ट्स और मेरठ इलेवन ने मैच जीते
विज्ञापन
- 15वे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पांच मैच खेले गए। इसमें ऋषभ, स्टार स्पोर्ट्स और मेरठ इलेवन की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए। इसमें विराट ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस व मीत ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में ऋषभ एकेडमी की टीम ने 20वें ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें अब्दुल रहमान ने 42 रन की पारी खेली। माधव व सुहैल ने तीन-तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में ऋषभ एकेडमी चैंपियन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 185 रन बनाए। इसमें वंशिका ने 45, आर्यवीर ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर जैन ने तीन, कार्तिक ने दो विकेट लिए। जवाब में स्पोर्ट्स स्टार इलेवन ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें विराट ने 48, दक्ष ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में सुएब ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
तीसरे मैच में मेरठ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 194 रन बनाए। इसमें ओम ने 42, अक्ष ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने तीन विकेट लिए। जवाब में जीटीबी चैलेंजर की टीम 175 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें साहिल ने 40, अस्कान ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में युग ने तीन, आरिश ने तीन विकेट लिए। चौथे मैच में जूनियर वर्ग में आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें वंश ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्श ने तीन, शानू ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में आईसीआई की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। इसमें जियान ने 58 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में समर्थ ने दो विकेट लिए।
पांचवें मैच में सीनियर वर्ग में आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बनाए। इसमें अरमान ने 62 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पुष्कर ने दो विकेट लिए। जवाब में मेरठ चैंपियंस की टीम 195 पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से देव ने 42, राहुल ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवा ने तीन, यश ने तीन विकेट लिए। आयोजन सचिव एवं क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को टूर्नामेंट में तीन मैच होंगे।