{"_id":"6a4162d59f969b63c407dcba","slug":"hearing-on-age-determination-in-the-kapsad-case-to-be-held-today-in-the-special-pocso-court-meerut-news-c-72-1-mct1010-155395-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपसाड़ कांड में उम्र निर्धारण पर आज विशेष पॉक्सो कोर्ट में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपसाड़ कांड में उम्र निर्धारण पर आज विशेष पॉक्सो कोर्ट में होगी सुनवाई
विज्ञापन
मेरठ। चर्चित कपसाड़ गांव के अपहरण एवं हत्या कांड में आरोपी पारस की आयु निर्धारण से जुड़ी कानूनी लड़ाई अब एक नए चरण में पहुंच गई है। आरोपी की ओर से अधिवक्ता बलराम सोम द्वारा दायर की गई आपराधिक अपील पर सोमवार यानी आज मेरठ की विशेष पॉक्सो अदालत में सुनवाई होगी।
मामला 8 जनवरी का है, जब कपसाड़ गांव में युवती रूबी के अपहरण तथा उसकी मां सुनीता की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने तीन दिन बाद युवती को तलाश कर आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी पारस की ओर से अधिवक्ता बलराम सोम ने हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका के आधार पर उसे घटना के समय किशोर बताते हुए विशेष एससी-एसटी न्यायालय में किशोर न्याय बोर्ड का दावा प्रस्तुत किया था।
आरोपी पारस को किशोर न्याय बोर्ड ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे घटना की तिथि पर बालिग घोषित कर दिया। इस आदेश को चुनौती देते हुए अधिवक्ता बलराम सोम ने मेरठ जिला न्यायालय में अपील दायर की। अपील स्वीकार किए जाने के बाद मामले को सुनवाई हेतु विशेष पॉक्सो न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है। अब इस मामले में सभी की निगाहें सोमवार यानी आज होने वाली विशेष पॉक्सो न्यायालय की सुनवाई पर टिकी हैं। संवाद