Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hearing in Central Market case will now be held on November 10

Meerut News: सेंट्रल मार्केट मामले में अब 10 नवंबर को होगी सुनवाई

Thu, 06 Nov 2025 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Central Market case will now be held on November 10
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सेंट्रल मार्केट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 नवंबर को सुनवाई होगी। अधिवक्ता तुषार जैन की ओर से लोकेश कुमार खुराना बनाम राजेंद्र कुमार बड़जात्या केस दाखिल किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और आर. महादेवन की खंडपीठ ने आवासीय भवन 661/6 में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स मामले में 17 दिसंबर 2024 को आवासीय क्षेत्र में भू-उपयोग परिवर्तन कर किए गए सभी अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे।
इस व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को तीन महीने में खाली कराने और उसके बाद आवास विकास परिषद के अधिकारियों को दो सप्ताह में इसे ध्वस्त करने के लिए कहा गया था। आदेश का अनुपालन न होने पर आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। इस पर छह अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन

इस मामले में प्रदेश के गृह सचिव, आवास आयुक्त, एसएसपी मेरठ, थानाध्यक्ष नौचंदी, व्यापारी राजेंद्र कुमार बड़जात्या, संदीप सिंह, राजीव गुप्ता, सुषमा शर्मा, संगीता वाधवा, चंद्र प्रकाश गोयल, निशि गोयल, अमरजीत व जगप्रीत कौर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा गया। वहीं, 25 अक्तूबर को अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया गया। लोकेश खुराना ने बताया कि अब मामले में 10 नवंबर को सुनवाई होगी। इसमें आवास एवं विकास परिषद की गई कार्रवाई के बारे में पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed