{"_id":"4bbeb2aedb126ab55fdc6e540a0a2a97","slug":"healthy-meerut-campaign-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के कैंट क्षेत्र में एफडीए की छापामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के कैंट क्षेत्र में एफडीए की छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को एफडीए की टीम ने कैंट बोर्ड की टीम के साथ मिलकर कैंट क्षेत्र में सैंपलिंग के लिए अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में बासी खाद्य उत्पाद पकड़े गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
उधर, टीम ने दही, पनीर, मिल्क केक से लेकर तमाम खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए। एफडीए आज से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दो टीम बनाकर अभियान चलाएगा।
अभिहित अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में एफडीए की टीम ने सैंपलिंग को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान कैंट बोर्ड के पदाधिकारी भी एफडीए टीम के साथ में रहे। जिनकी मौजूदगी में आठ डेयरी, मिष्ठान भंडार व रेस्टोरेंटों से सैंपल भरे गए। वहीं सैंपलिंग के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में मौके से बासी सामान भी मिला।
विज्ञापन
चाइना टाउन रेस्टोरेंट में एक क्विंटल बासी सॉस मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं बंगाल स्वीट्स बांबे बाजार में 10 किलो सांभर, एक किलो ईमली और 10 किलो सरसों का तेल भी प्राप्त हुआ, जिसको अभिहित अधिकारी के निर्देश पर नष्ट करा दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दर्पण कुमार, वाईडी आर्य, जितेंद्र कुमार के साथ कैंट बोर्ड के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन