{"_id":"66684a76bf90c38c31014d53","slug":"health-meerut-news-c-14-1-mrt1001-569041-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने जीते कई पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने जीते कई पुरस्कार
विज्ञापन
फोटो
मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने जीते कई पुरस्कार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज की छात्रा मेघा चट्टोपाध्याय ने आईएमए हेडक्वार्टर में हुई प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीते हैं। मेडिकल कॉलेज मेरठ का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली स्थित आईएमए हेडक्वार्टर में आयोजित नेशनल यूथ लीडरशिप सम्मेलन में 18 राज्यों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस सम्मेलन में मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस पाठ्यक्रम की बैच 2021 की छात्रा मेघा चट्टोपाध्याय ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वोत्तम वक्ता, रिसर्च पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और नेशनल मैगज़ीन एडिटर आदि पुरस्कार जीते। प्रधानाचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने उनकी उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है।