फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

Meerut News: रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Thu, 16 May 2024 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
health
रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


- मेडिकल कॉलेज का मामला, कराई जाएगी जांच
- ऑक्सीजन सिलिंडर में ऑक्सीजन न होने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मरीज के इलाज में लापरवाही के आरोपों में घिरे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सीय स्टाफ पर एक और आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को एक रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके इलाज में लापरवाही की गई। जो ऑक्सीजन सिलिंडर उनको लगाया गया था उसमें ऑक्सीजन ही नहीं था। इस पर कर्मचारियों ने हंगामा किया। सूचना पर प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर धीरज बालियान मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाया। उन्हें मामले में जांच का आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि अगर कहीं लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारियों ने बताया कि इंद्रावती (62) मेडिकल के ही कर्मचारी त्रिलोकचंद की पत्नी थीं, सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। सुबह उन्हें इमरजेंसी से लाल बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर मेडिकल के कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें जो ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए गए उनमें ऑक्सीजन नहीं थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई है। खाली ऑक्सीजन सिलिंडर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ धीरज बालियान ने बताया कि सूचना पर मैं में मौके पर पहुंचा था। इंद्रावती को सांस की दिक्कत थी। उनका हीमोग्लोबिन 4 रह गया था। हालत गंभीर होने की वजह से ही उन्हें इमरजेंसी से लाल बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। किसी से लापरवाही हुई, ऑक्सीजन की कमी तो नहीं थी। इन बिन्दुओं पर जांच की जाएगी। लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed