फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   health

Meerut News: ऑक्सीजन न मिलने से मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, हंगामा

Fri, 17 May 2024 04:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
health
रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी के इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। मरीज के इलाज में लापरवाही के आरोपों में घिरे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सीय स्टाफ पर एक और आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को एक रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके इलाज में लापरवाही की गई। जो ऑक्सीजन सिलिंडर उनको लगाया गया था उसमें ऑक्सीजन ही नहीं थी। इस पर कर्मचारियों ने हंगामा किया। सूचना पर प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर धीरज बालियान मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाया। उन्हें मामले में जांच का आश्वासन दिया और भरोसा दिलाया कि अगर कहीं लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारियों ने बताया कि इंद्रावती (62) मेडिकल के ही कर्मचारी त्रिलोकचंद की पत्नी थीं, सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। सुबह उन्हें इमरजेंसी से लाल बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर मेडिकल के कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें जो ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए गए उनमें ऑक्सीजन नहीं थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई है। खाली ऑक्सीजन सिलिंडर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि सूचना पर मैं में मौके पर पहुंचा था। इंद्रावती को सांस की दिक्कत थी। उनका हीमोग्लोबिन 4 रह गया था। हालत गंभीर होने की वजह से ही उन्हें इमरजेंसी से लाल बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। किसी से लापरवाही हुई, ऑक्सीजन की कमी तो नहीं थी। इन बिंदुओं पर जांच की जाएगी। लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रिपोर्ट देगी समिति, कई पर हो सकती है कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिरे मिले सूरज के मामले में लापरवाही करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। जांच समिति शुक्रवार को रिपोर्ट देगी। सूत्रों का कहना है कि कई पर कार्रवाई हो सकती है।
समिति को बृहस्पतिवार को रिपोर्ट देनी थी, मगर प्राचार्य के बाहर होने के कारण अब रिपोर्ट शुक्रवार को दी जाएगी। जांच में यह पता किया गया है कि इमरजेंसी में उस समय किन-किन स्टाफ की ड्यूटी थी। वह ड्यूटी पर थे या नहीं। वहीं,
घायल सूरज की हालत स्थिर है। वह न्यूरो सर्जरी विभाग में बेड नंबर 34 पर भर्ती है। इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. दिनेश सिंह कर रहे हैं। वह अपने बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है। उसके परिवार से भी कोई मेडिकल नहीं पहुंचा है।

सोमवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें दिख रहा था कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खून से लथपथ हालत में फर्श पर एक युवक पड़ा था। उसकी कोई सुध नहीं ले रहा था। वीडियो को उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को टैग किया गया था। इससे हड़कंप मच गया था। जिलाधिकारी ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से रिपोर्ट तलब की थी। साथ ही प्राचार्य ने कमेटी का गठन किया था, जिसे तीन दिन के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट देनी थी। घायल ने अपना नाम सूरज पुत्र संगतराम निवासी अशोकपुरी, उम्र लगभग उम्र 30 वर्ष बताई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed