{"_id":"68dd345a140c4239a5088bf0","slug":"health-is-the-greatest-wealth-mp-arun-govil-inaugurates-women-s-health-camp-in-meerut-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कैंट हॉस्पिटल में हुआ स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सांसद अरुण गोविल, कहा-स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कैंट हॉस्पिटल में हुआ स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सांसद अरुण गोविल, कहा-स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी
Thu, 02 Oct 2025 04:23 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:23 PM IST
सार
मेरठ के कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि स्वास्थ्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। महिलाओं की सेहत सुधारने के लिए विशेष जांचों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सांसद अरुण गोविल ने किया। उन्होंने कहा, 'स्वास्थ्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। जब महिला स्वस्थ होती है, तो संपूर्ण परिवार स्वत ही सशक्त और समृद्ध बनता है।'
विज्ञापन
सांसद ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव का प्रतीक बताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के दौरान जनकल्याणकारी गतिविधियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और स्त्री रोग संबंधित जांचें की गईं। शिविर में सीईओ छावनी परिषद जाकिर हुसैन, ज्वाइंट सीईओ हर्षिता, नामित सदस्य सतीश चंद्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर, डॉक्टर असीम रस्तोगी, पीयूष गौतम, वीके त्यागी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, अनिल जैन, नीरज राठौड़, आलोक रस्तोगी, संगीता पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिविर के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके परिवार की समृद्धि और सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।