फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Health department's notice pasted on hospital running without registration

Meerut News: बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का नोटिस चस्पा

Mon, 06 Oct 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Health department's notice pasted on hospital running without registration
सरधना। कस्बे के छबड़िया रोड पर बिना मानक और पंजीकरण के संचालित हो रहे न्यू जेपी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है। विभाग ने अस्पताल संचालक को तीन दिन में आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने का अवसर दिया है। तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

भाकियू आंदोलनकारी के नगर अध्यक्ष अकरम बाबू सहित अन्य पदाधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया से अस्पताल की शिकायत की थी। संगठन ने आरोप लगाया कि न्यू जेपी अस्पताल बिना किसी लाइसेंस, प्रशिक्षित डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के संचालन में है। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. कांति प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। बताया गया कि चिकित्सकीय दस्तावेजों व रजिस्ट्रेशन का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब न मिलने या दस्तावेजों की पुष्टि न होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
अभी अस्पताल का संचालन शुरू नहीं किया गया था। केवल नवरात्रि के दौरान जान-पहचान के कुछ लोग अस्पताल में रुके थे। उन्होंने बताया कि दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं और पूरी अनुमति के बाद ही संचालन किया जाएगा। -अनुज पंवार, अस्पताल संचालक

वर्जन...
अस्पताल में सोमवार को टीम ने पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। संचालक को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यदि संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। –डॉ. कांति प्रसाद, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed