{"_id":"67a655e6f512a57e5f014d14","slug":"health-department-woke-up-after-the-womans-death-two-nursing-homes-were-sealed-meerut-news-c-30-1-sah1001-142098-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दो नर्सिंग होम किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दो नर्सिंग होम किए सील
Sat, 08 Feb 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। पठेड़ के जिस नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत हुई थी, उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया है। उसके अलावा एक अन्य अस्पताल को भी बंद कराया है। विभाग की कार्रवाई से खलबली मची रही।
दरअसल, बुधवार को प्रसव के बाद गांव दूधगढ़ निवासी अंशुमन पत्नी आदित्य शर्मा की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया था। मृतका के भाई विवेक शर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन का चिकित्सक द्वारा गलत इलाज किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई थी।
शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पठेड़ में जिस नर्सिंग होम में महिला की मौत हुई थी, उसे तथा एक अन्य अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अन्य प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर पठेड़ में अवैध तरीके से चलाए जा रहे दो प्राइवेट अस्पताल सील किए गए हैं। यदि भविष्य में अवैध तरीके से कोई जच्चा बच्चा केंद्र या नर्सिंग होम चलते हुए पाए गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।