फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He who alleviates the suffering of others is close to God: Religious leader

जो दूसरों के कष्ट दूर करता है, वही ईश्वर के निकट होता है : धर्मगुरु

Fri, 07 Nov 2025 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
He who alleviates the suffering of others is close to God: Religious leader
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथाेलिक चर्च नवीना महोत्सव की प्रार्थना में शामिल श्रद्धालु। संवाद
ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में महोत्सव, धर्मगुरुओं ने दिया प्रेम और मानवता का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में आयोजित महोत्सव के दौरान शुक्रवार को धर्मगुरुओं ने कहा कि यह पर्व हमें ईश्वर के प्रेम, आनंद और मानवता के उद्धार का संदेश देता है। जो व्यक्ति स्वयं का परिमार्जन करता है और दूसरों के कष्टों का निवारण करता है वही ईश्वर के सबसे निकट होता है।
धर्मगुरुओं ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए अनेक प्रेरक संदेश दिए दीन-दुखियों की सहायता करना, प्रेमभाव से रहना और लालच से दूर रहना उनमें प्रमुख हैं। प्रार्थना सभा में फादर वेलेरियन पिंटो और पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत ने श्रद्धालुओं को माता मरियम के संदेश सुनाते हुए कहा कि वह अत्यंत दयालु और कृपालु थीं। जो भी उनकी शरण में आया उसका कल्याण हुआ। उन्होंने हमेशा शांति, सद्भाव और करुणा का संदेश दिया।
विज्ञापन

फादर्स ने बताया कि माता मरियम का अर्थ है निर्मल, निष्कलंक, पवित्र और स्वच्छ मन। उनके समर्पण, सदाचार और अनुशासन से प्रेरणा लेकर एक आदर्श परिवार व समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण है। गुरुजनों का आदर, अनुशासन का पालन और कर्म योग, ध्यान योग व ज्ञान योग के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने कहा कि माता मरियम सद्गुण और विश्वास की आदर्श हैं। उन्होंने सदा सच्चाई और दया के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना के दौरान कृपाओं की माता की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष शीश नवाया और मन्नतें मांगी। इस दौरान बीमारों के स्वास्थ्य लाभ और विश्व शांति के लिए भी प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed