फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He was torturing his step daughter for last three months, sent to jail

सौतेली बेटी से तीन माह से कर रहा था दरिंदगी, जेल भेजा

Mon, 21 Apr 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
He was torturing his step daughter for last three months, sent to jail
मेरठ। एक व्यक्ति तीन महीने से 15 साल की सौतेली बेटी से दरिंदगी कर रहा था। पीड़िता की बड़ी बहन ने सौतेला पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे रोड थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शर्मशार करने वाली यह वारदात रेलवे रोड थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। आरोपी पिता 50 साल का है, वह ऑटो चालक है। पहली पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। उसने दूसरा निकाह किया। दूसरी बीवी की दो बेटी पहले पति से हैं। दूसरी बीवी का कुछ समय पहले इंतकाल हो गया था। आरोपी पिता अपनी सौतेली बेटियों के साथ मकान में रहता है। वह 15 साल की छोटी बेटी के साथ बीते तीन महीने से दरिंदगी कर रहा था।
विज्ञापन

परेशान होकर पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। बड़ी बहन ने हिम्मत जुटाई और पीड़िता छोटी बहन को साथ लेकर रविवार को रेलवे रोड थाने पर पहुंची। उसने पुलिस को सौतेले पिता की करतूत बताई तो पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने बड़ी बेटी की ओर से पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी पिता को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। शाम को उसे स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया। मेडिकल के अलावा पीड़िता के कोर्ट में भी बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed