फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He walked 40 km, conducted a five-hour recce and stole goods worth lakhs belonging to a producer-director.

Meerut News: 40 किमी पैदल चला, पांच घंटे रेकी कर चोरी किया निर्माता निर्देशक का लाखों का सामान

Thu, 12 Mar 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
He walked 40 km, conducted a five-hour recce and stole goods worth lakhs belonging to a producer-director.
मेरठ..कंवलजीत..कोन्वय होटल में फिल्म डायरेक्टर के कमरे में चोरी करने वाले आरोपी को ब्रह्मपुरी प - फोटो : Samvad
पांच मार्च की रात द कॉन्वे होटल से निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी की सात लाख रुपये की घड़ी समेत लाखों का सामान चोरी का ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने पुलिस एन्क्लेव निवासी शुभम उर्फ भोला को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के शराब पीने पर उसकी मां ने डांट दिया था। इसके बाद वह घर से नंगे पैर निकला और लगभग 40 किमी पैदल चला। आरोपी ने पांच घंटे तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को वारदात के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स निवासी सीरियल निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने ब्रह्मपुरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने साथियों के साथ मेरठ पहुंचे थे। यहां शॉप्रिक्स मॉल के पास वह होटल द कॉन्वे की पांचवीं मंजिल स्थित कमरा नंबर 507 में ठहरे थे। उन्होंने होटल स्टाफ से कमरे का एसी नहीं चलने की शिकायत की थी। इसी वजह से उन्होंने कमरे का गेट नहीं बंद किया था। शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर पता चला कि चोर उनके कमरे से सात लाख की घड़ी, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया था। सिद्धार्थ मेरठ अपने नए सीरियल की तैयारियों के लिए आए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी शुभम उर्फ भोला को शराब पीने पर उसकी मां ने डांट दिया था। इसके बाद वह नंगे पैर ही घर से निकल गया। वह मोहिद्दीनपुर, फिर शॉप्रिक्स मॉल के पास पहुंचा। रात नौ बजे से रेकी करना शुरू किया। रात लगभग 2:45 बजे वह सिद्धार्थ के कमरे में घुसा और 17 मिनट तक रुककर चोरी की थी। इसके बाद वह ध्यानचंद नगर होता हुआ परतापुर इंटरचेंज, दिल्ली एक्सप्रेसवे और फिर ई रिक्शा से बेगमपुल फिर यहां से पैदल घर पहुंचा। छह टीमें वारदात के खुलासे में जुटीं थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एप्पल आईपैड प्रो, एप्पल पेंसिल प्रो, ब्राइटलिंग की घड़ी, एप्पल एयरपॉड्स मैक्स, इम्पोरियो अर्मानी कैप, जूते, पर्स, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद किए। आरोपी ने 25 हजार रुपये चोरी किए थे। इन्हें वारदात के बाद खर्च दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पैदल चलकर किया गुमराह, खंगालने पड़े 550 फुटेज
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने शहर में पैदल घूमकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस टीम को आरोपी तक पहुंचने के लिए शहर के लगभग 550 सीसीटीवी के फुटेज खंगालने पड़े। ध्यानचंद नगर में आरोपी ने वारदात के बाद सुबह करीब 3:15 बजे एसटीपी प्लांट के सामने एक फैक्टरी के कर्मचारियों से मोबाइल से सिमकार्ड निकालने के लिए पिन मांगी थी। यह फुटेज खुलासे में कारगर साबित हुई। आरोपी को पुलिस ने ध्यानचंद नगर से ही गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से शास्त्रीनगर का रहने वाला है। इसके अलावा आरोपी के गगोल, लोहियानगर आदि कई स्थानों के फुटेज सामने आए। पुलिस ने आरोपी को कार्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

-------

स्टेरॉयड के इंजेक्शन से बिगड़ी थी आरोपी की हालत
एसपी सिह के अनुसार, आरोपी शुभम अविवाहित है। उसकी आयु 29 वर्ष है। उसके वह अपने पिता और भाई के साथ स्टेशनरी की दुकान चलाता है। उसे जिम जाने का शौक था। बॉडी बनाने के लिए वह स्टेरॉयड के इंजेक्शन लेने लगा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। तीन माह पहले तक उसका मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चला था। इसके चलते उसके परिजन ने उसके शराब पीने पर पाबंदी लगा दी थी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed