फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He shot himself to trap his sister's lover.

Meerut News: बहन के प्रेमी को फंसाने के लिए खुद ही मारी थी गोली

Sun, 15 Feb 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
He shot himself to trap his sister's lover.
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक दीपक को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार दीपक ने अपने दोस्त हर्ष के साथ मिलकर अपनी बहन के प्रेमी प्रदीप जाट को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। दीपक ने खुद ही अपने गोली मारी थी दीपक और हर्ष व्यापारी पर जानलेवा हमले के आरोपी अभय भड़ाना के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में हर्ष को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि मेडिकल निवासी दीपक और जागृति विहार निवासी हर्ष आपस में दोस्त हैं। प्रवेश विहार निवासी अभय भड़ाना एक व्यापारी पर जानलेवा हमले का आरोपी है। बुधवार को अभय ने एक व्यापारी पर फायरिंग की थी और घटना के बाद वह हर्ष को पिस्टल देकर गाजियाबाद भाग गया था। हर्ष ने उसी रात दीपक को वह पिस्टल दे दी थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि प्रदीप जाट का दीपक की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका दीपक विरोध कर रहा था। प्रदीप को फंसाने के लिए दीपक ने खुद को गोली मार ली। दीपक का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हर्ष की निशानदेही पर एक पिस्टल, एक तमंचा, दो कारतूस और एक कार बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि दीपक की तबीयत ठीक होने पर उसे भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed