{"_id":"678207a40afd3bb5390ab590","slug":"he-daughter-of-a-teacher-couple-was-taken-hostage-and-40-lakhs-were-looted-meerut-news-c-14-1-mrt1051-754928-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पॉश कॉलोनी शिवालिक होम में शिक्षक दंपती की बेटी को बंधक बनाकर 40 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पॉश कॉलोनी शिवालिक होम में शिक्षक दंपती की बेटी को बंधक बनाकर 40 लाख लूटे
विज्ञापन
शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती
दिनदहाड़े नकाबपोश दो बदमाशों ने हथियार के बल पर की वारदात
आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता को तमंचे की बट मारकर किया घायल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पॉश कालोनी अग्रसेन विहार, शिवालिक होम में शुक्रवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक दंपती रविंद्र कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल के घर में घुसकर उनकी बेटी अनन्या (15) को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश दिनदहाड़े हथियार के बल पर 40 लाख रुपये के नकदी-आभूषण लूट ले गए। वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त है। दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, पुलिस उनकी पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन विहार के शिवालिक होम निवासी रविंद्र कुमार अग्रवाल मोदीनगर में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल शास्त्रीनगर के डीएवी कॉलेज में शिक्षिका हैं। उनकी 15 साल की बेटी अनन्या एमपीजीएस शास्त्रीनगर स्कूल की कक्षा दस की छात्रा हैं। रविंद्र कुमार अग्रवाल का मकान शिवालिक होम में प्रथम तल पर है। शुक्रवार सुबह रविंद्र कुमार अग्रवाल और वंदना अग्रवाल कॉलेज चले गए थे। एमपीजीएस के संस्थापक का निधन होने पर शुक्रवार को स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। अनन्या स्कूल से लौट आई और घर पर अकेली थी।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने मफलर से मुंह बांध रखा था। बदमाशों ने दरवाजे की घंटी बजाई। अनन्या गेट खोला तो बदमाशों ने कहा कि नीचे रहने वालों का गीजर ठीक करना है, इसलिए संदली चाहिए। अनन्या ने कहा कि संदली ऊपर वालों के यहां से ले लो। इसके चंद मिनट में ही बाद फिर बदमाश आए और घंटी बजाकर अनन्या से कहा कि संदली बड़ी चाहिए थी। अनन्या ने दरवाजा बंद करना चाहा तो बदमाश उसे धक्का देकर अंदर घुस अए।
विज्ञापन
एक बदमाश ने ताना तमंचा, दूसरे ने की लूटपाट
एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया और दूसरे ने मकान में सामान और नगदी लूटनी शुरू कर दी। बदमाशों ने सेफ के अंदर रखी करीब 12 हजार की नगदी और सोने के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने सेफ में रखे मकान की रजिस्ट्री के कागजात भी ले लिए। बाद में बदमाश अनन्या को जाने से मारने की धमकी देकर लूटा सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद छात्रा अनन्या ने शोर मचाया, तब नीचे रहने वाले पड़ोसी रोमेश कुमार नीचे आए। अनन्या ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद रोकेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मेडिकल थाना पुलिस ने मौके पर आकर जानकारी ली।
सूचना पाकर रविंद्र कुमार अग्रवाल उनकी पत्नी वंदना अग्रवाल घर आ गए। रविंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से नौचंदी थाने पर लूट का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने नकदी, आभूषण समेत करीब 40 लाख की लूट की है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी में कैद दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीम लगाई गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
छात्रा ने बदमाशों को किया मुकाबला, हाथ चबा दिया
छात्रा अनन्या ने बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। गेट खोलते ही बदमाश अंदर आए। एक बदमाश ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने उसका मुहं दबा लिया। तमंचा कनपटी पर लगा होने पर भी अनन्या डरी नहीं, उसने बदमाश का विरोध करते हुए उसका हाथ मुंह से चबा दिया। जिस पर बदमाश ने उसके माथे पर तमंचे की बट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। अनन्या के माथे से खून बहने लगा, इसके बावजूद वह शोर मचाती रही। बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट की।
-- -- -- -
अनन्या ने खुद को बंधन मुक्त कर शोर मचाया
बदमाशों के जाने के बाद छात्रा अनन्या ने खुद ही अपने हाथ खोलकर बंधन मुक्त किया। इसके बाद उसने शोर मचाया। ऊपरी मंजिल में जाकर एडीओ आदित्य की पत्नी रश्मि को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ लगा गई। तब नीचे रहने वाले रोकेश ने पुलिस और अनन्या के माता-पिता को वारदात की सूचना दी।
-- -- -- -- -- -- -- --
पुस्तैनी आभूषण भी लूट ले गए
पीड़ित शिक्षक रविंद्र कमार अग्रवाल ने बताया कि वह करीब छह महीने पहले ही फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले वह शास्त्रीनगर में के ब्लॉक में रहते थे। उन्होंने बताया कि बदमाश उनकी मां, दादी के पुस्तैनी आभूषण भी लूटकर ले गए। ये आभूषण परिवार की धरोहर थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रेकी कर की वारदात
दोनों बदमाशों ने मकान की रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो चक्कर मकान के सामने लगाए। रेकी करने के दौरान भी बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इसके बाद बदमाशों में शिक्षक दंपती के मकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
-- -- -- -- -- -- -
लूटा गया सामान
बदमाशों ने शिक्षक दंपती के घर से गले के तीन का हार, कान के छह कुंडल सेट, एक मांग का टीका, नथ, अंगूठी, पुस्तैनी कान के सात जोड़ी कुंडल, तीन चेन, चार चूड़ी, एक टाई सेट, चेन और कान के कुंडल, अनन्या के कान के टॉप्स, नाक की लौंग, अंगूठी, नाक के पांच फूल, सभी सोने के, आठ चांदी की पायल और 12 हजार नकद, मकान के कागजात और लूट लिए।