फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   He called his friends and said that he will not meet them after today and jumped into the canal

दोस्तों को कॉल कर कहा, आज के बाद नहीं मिलूंगा और नहर में कूद गया

Wed, 07 May 2025 03:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
He called his friends and said that he will not meet them after today and jumped into the canal
रोहटा। सोनू का फाइल फोटो। परिजन
रोहटा। मेरठ के कॉस्मेटिक दुकानदार शशांक शर्मा उर्फ सोनू ने मंगलवार को पूठखास गंग नहर पर पहुंचकर छलांग लगा दी। सूचना पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने युवक की तलाश में गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के 52 फुटा रोड गोलाबढ़ निवासी शशांक शर्मा उर्फ सोनू और उसका भाई गोलू बेगमपुल पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। बड़े भाई गोलू और मामा धर्मेंद्र ने बताया कि 22 अप्रैल को सोनू की शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले सोनू के पिता का देहांत हो गया। इसके बाद शादी गंगा स्नान के बाद के लिए टाल दी गई थी। तब से ही सोनू कुछ मानसिक तनाव में रहने लगा था। मंगलवार को शशांक पूठखास गंगनहर पर पहुंचा। इससे पहले उसने पास के ठेके से बीयर खरीदी जो ठेके के सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दे रहा है। इसके बाद में गंग नहर पर पहुंचा और अपने दोस्त अनु और छोटू को कॉल कर बताया कि मैं आज के बाद तुम्हें नहीं मिलूंगा। मै आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। दोस्तों ने यह सूचना परिवार वालों को दी। शशांक का भाई गोलू और मामा धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने युवक की तलाश में गंग नहर में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि शशांक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गंग नहर पुल पर ही मिली है। इसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed