{"_id":"688e83c19228901d200b3d41","slug":"he-asked-her-to-close-her-eyes-made-her-wear-a-locket-and-then-killed-his-pregnant-wife-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138069-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखें बंद करने के लिए कहा, लॉकेट पहनाया और कर दिया गर्भवती पत्नी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखें बंद करने के लिए कहा, लॉकेट पहनाया और कर दिया गर्भवती पत्नी का कत्ल
विज्ञापन
गंगानगर में पत्नी हत्या करने वाला आरोपी पत्नी के साथ।
मेरठ। गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में शनिवार सुबह भावनपुर निवासी रविशंकर ने पत्नी सपना (26) की चाकू से गोदकर व ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने सात महीने की गर्भवती पत्नी के गले में पहले लॉकेट पहनाने के बहाने आंखें बंद करने के लिए कहा और फिर ताबड़तोड़ 20 वार किए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। आरोपी ने खुद कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सपना ससुराल से पांच दिन पहले बहन के घर आई थी। आरोपी ने पत्नी पर शक होने पर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि परिजन दहेज हत्या का भी आरोप लगा रहे हैं।
अम्हेड़ा निवासी मुन्ना ने बताया कि उसकी शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व लिसाड़ी गेट के जाटव गेट निवासी सपना की बड़ी बहन ममता से हुई थी। शादी के बाद सास-ससुर की मौत हो गई थी। इसके बाद ममता छोटी बहन सपना को लगभग पांच साल की आयु में अपने पास ले आई थी। मुन्ना और ममता ने ही सपना को पढ़ाया था। उन्होंने इसी वर्ष जनवरी में उसकी शादी किनानगर के रविशंकर से की थी। रविशंकर की गांव में ही किराना की दुकान है। पांच दिन पूर्व ही सपना उनके घर आई थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह रविशंकर ने पत्नी को फोन कर घर आने के लिए कहा। इसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे रविशंकर उनके घर आ गया। इस दौरान मुन्ना काम पर गया हुआ था और उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। ममता घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और पत्नी को लेकर मकान की पहली मंजिल पर चला गया। वहां दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने महिला पर चाकू और ब्लेड से वार कर दिए। इससे महिला लहुलूहान हो गई। चीख पुकार सुनकर उसकी बहन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े।
दरवाजा बंद होने की वजह से लोग घर के अंदर नहीं जा सके। लेकिन वहां भीड़ जमा हो गई। आरोपी के कॉल करने पर पहुंची पुलिस ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। तब तक सपना की मौत हो चुकी थी। लोगों ने आरोपी से हाथापाई का प्रयास किया। पुलिस आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले आई।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
‘मैंने पत्नी को मार डाला, शव ले जाओ’
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। आकर शव उठा लो। आरोपी की बात सुनकर पुलिस अलर्ट हो गई और आलाधिकारियों को जानकारी दी।
-- -- -
अंतिम सांस तक पत्नी पर करता रहा चाकू व ब्लेड से वारा
आरोपी के सिर पर सवार था खून, 20 से अधिक वार मिले महिला के शरीर पर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरोपी पति रविशंकर के सिर पर खून सवार था, जिस कारण आरोपी ने सपना पर उसकी अंतिम सांस तक चाकू व ब्लेड से हमला किया। कमरे की दीवार, फर्श और आरोपी के कपड़े खून से सने थे। पत्नी मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। आरोपी मृत पत्नी के साथ कमरे में मौजूद रहा, उसने भागने की कोशिश नहीं की। पुलिस के पहुंचने के 15 मिनट बाद आरोपी ने दरवाजा खोला।
शादी के कुछ समय बाद ही सपना गर्भवती हो गई थी। शादी के बाद से ही सपना का बहन के घर पर आना-जाना लगा रहता था। मृतका की बहन ममता के अनुसार सपना ने उन्हें कभी कुछ नहीं बताया। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि पलभर में सबकुछ खत्म हो गया। शनिवार सुबह आरोपी पति रविशंकर घर पहुंचा। रविशंकर पत्नी को मकान की पहली मंजिल पर ले गया। पलक झपकते ही आरोपी ने विवाहिता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपी ने पत्नी पर एक के बाद एक चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। महिला लहुलूहान होकर फर्श पर गिर गई। मगर हमला करते हुए आरोपी के हाथ नहीं रूके। कमरे के अंदर का नजारा खुद ही मंजर को बयां कर रहा था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बहन को याद कर बड़ी बहन ममता बार-बार बेसुध हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।