{"_id":"5a5129434f1c1b4b198b5456","slug":"havaai-conectivity-par-kiya-bhram-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई कनेक्टिविटी पर योगी ने किया भ्रम दूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई कनेक्टिविटी पर योगी ने किया भ्रम दूर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हवाई उड़ान को लेकर चली आ रही भ्रम की स्थिति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूर कर दिया। उन्होंने मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में जनसभा के दौरान कहा कि मेरठ को क्षेत्रीय हवाई उड़ान योजना के तहत चयनित किया जा चुका है, जो निश्चित रुप से शुरू होगी।
परतापुर गगोल रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण कर हवाई अड्डे का निर्माण होना था। यह काम रुका ही नहीं बल्कि मेरठ में हवाई अड्डा निर्माण प्रस्ताव ही निरस्त हो गया। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के भीतर शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय हवाई उड़ान की योजना तैयार की और उसमें मेरठ को भी शामिल किया गया। यह उड़ान मंडल मुख्यालयों से शुरू होनी हैं।
हालांकि अभी तक भी क्षेत्रीय हवाई उड़ान मेरठ से परवान नहीं चढ़ पा रही है। क्योंकि पहले दो चरणों में मेरठ का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में क्षेत्रीय हवाई उड़ान को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर खुलकर कहा कि कोई भ्रम न रखें। क्षेत्रीय हवाई उड़ान उनकी प्राथमिकता में है और मेरठ सहित सहारनपुर इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि यहां से शीघ्र हवाई उड़ान शुरू होंगी। जबकि पड़ोस के जिले जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है।