फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News Hastinapur Flood Erosion Ganga Swallowing Villages and Farmland, Thousands of Farmers Affected

Meerut News: हस्तिनापुर में नहीं थम रहा कटान, हजारों बीघा फसल को नुकसान, नाकाफी प्रशासन के इंतजाम

Mon, 08 Sep 2025 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 03:05 PM IST
सार

Ganga Flood News: हस्तिनापुर में गंगा कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक दो हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि गंगा में समा चुकी है और करीब पांच हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। कटान से दस हजार से ज्यादा किसान प्रभावित हैं, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया।

विज्ञापन
Meerut News Hastinapur Flood Erosion Ganga Swallowing Villages and Farmland, Thousands of Farmers Affected
हस्तिनापुर में गंगा कर रही कटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर में गंगा के कटान ने हस्तिनापुर क्षेत्र के गांवों में हड़कंप मचा दिया है। बाढ़ के बाद नदी की तेज धारा लगातार गांवों और खेतों को अपनी चपेट में ले रही है।

विज्ञापन

अब तक करीब पांच हजार हेक्टेयर फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और दो हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि गंगा में समा चुकी है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: गंगा बैराज तटबंध पर खतरा गहराया, मेरठ-पौड़ी हाईवे बस-ट्रक के लिए बंद, अलर्ट जारी

विज्ञापन

गंगा की धारा इन दिनों बस्तोता नारंग, मखदुमपुर, किशोरपुर और जलालपुर जोरा गांव की ओर बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटान से करीब दस हजार किसान प्रभावित हो चुके हैं, जिनकी जमीन और खेत नदी में समा गए हैं। ग्रामीण लगातार प्रशासन से कटान रोकने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस बीच बिजनौर बैराज से छोड़ा जा रहा पानी भी कई गांवों के लिए खतरा बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed