फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur city being decorated grandly on the occasion of Durga Puja

Meerut News: दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य रूप से सज रही हस्तिनापुर नगरी

Sun, 13 Oct 2024 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Hastinapur city being decorated grandly on the occasion of Durga Puja
हस्तिनापुर। कस्बे में चल रहे श्री दुर्गा पूजा महोत्सव में शनिवार को भक्तों द्वारा दशमी की पूजा की गई और साथ ही माता के अनेक रूपों की पूजा-अर्चना की गई। पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और माता के दरबार में अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की।
विज्ञापन

कस्बे के तीन प्रमुख स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए। दुर्गा पंडालों में माता रानी समेत अन्य मनोरम देव प्रतिमाएं भी लोगों के लिए भक्ति रस का केंद्र रही। मां दुर्गा पूजा महोत्सव में बंगाली बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात पूजा महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य अमित कृष्ण वृंदावनवासी ने दशमी पूजन का महत्व बताया। सायंकाल में मां दुर्गा, भगवान गणेश व कार्तिक आदि देवताओं की महापूजा व आरती की गई।
विज्ञापन

वहीं, कस्बे की बी ब्लाक, रामकृष्ण बंग्ला एकेडमी में भी पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर मनोकामनाएं मांगी। देर रात तक माता की स्तुति की गई। वहीं कस्बे को भव्य रूप से सजाया गया था। रविवार को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed