फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Haryana won the gold medal in the women's category and Andhra Pradesh won the gold medal in the men's category.

Meerut News: महिला वर्ग में हरियाणा तो पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश ने जीता स्वर्ण

Sun, 01 Mar 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Haryana won the gold medal in the women's category and Andhra Pradesh won the gold medal in the men's category.
विक्टोरिया पार्क में पेरा वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच जीतने के बाद खुशी का इजहार करते विजेत - फोटो : संवाद
विक्टोरिया पार्क में चल रही 14वीं सीनियर पैरा नेशनल सिटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने बाजी मारी और स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश, दूसरे पर कर्नाटक और तीसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर झारखंड और तीसरे स्थान पर राजस्थान की टीम रही।
विज्ञापन

सबसे पहले तीसरे स्थान के लिए हरियाणा और राजस्थान के बीच मैच हुआ। इसमें हरियाणा ने 25-17, 25-16, 19-25, 25-18 से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में फाइनल मैच कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच हुआ। इसमें 24-26, 24-26, 26-24, 25-10 और 14-16 के स्कोर से आंध्र प्रदेश की टीम ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक को रजत पदक मिला।
विज्ञापन

महिलाओं ने किया शानदार प्रदर्शन
वहीं महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए राजस्थान और कर्नाटक के बीच मैच हुआ। इसमें 25-16, 25-13 और 25-21 के स्कोर से राजस्थान ने एकतरफा मैच जीता और तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला झारखंड और हरियाणा के बीच हुआ। इसमें 25-22, 21-25, 25-22, 10-25 और 8-15 के स्कोर से हरियाणा की टीम ने मैच जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। झारखंड की टीम को रजत पदक मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि पैरा एथलेटिक कमेटी एथलेटिक के चेयरमैन सत्यनारायण, पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन जयवंत हमनवार और पैरा पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के चेयरमैन जेपी सिंह ने विजेताओं और उप विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, आदित्य, श्रेयमन भार्गव समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed