हरियाणा में यूपी के धान की खरीद रोकी, बिड़ौली यमुना बॉर्डर से लौटाए धान से लदे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विधेयकों को लेकर मची रार के बीच हरियाणा ने यूपी के किसानों से धान की खरीद पर रोक लगा दी है। रविवार को धान ले जा रहे यूपी के किसानों के 200 से ज्यादा वाहनों को यमुना नदी पार से करनाल जिला प्रशासन ने लौटा दिया। किसानों के धान लदे वाहन रोक दिए जाने से मेरठ-करनाल मार्ग पर यमुना पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतार लग गई।
रविवार सुबह करीब 11 बजे बिड़ौली यमुना पुल पर हरियाणा की ओर लगे बैरियर पर करनाल चौकी पुलिस ने पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली जिले के किसानों के धान से लदे वाहनों को रोक दिया। 200 से ज्यादा वाहन अलग-अलग जगहों पर खड़े रहे। कई जगह वाहनों की लंबी कतार लग रही। शामली जिले के पल्ठेड़ी निवासी सरवर और प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे करनाल पुलिस चौकी ने उनके वाहनों को लौटा दिया गया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि यूपी के किसानों से धान खरीद पर रोक लगा दी गई है।
थानाभवन क्षेत्र के पल्ठेड़ी के किसानों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से वह बिड़ौली यमुना पुल के पास अपने वाहनों को लिए खडे़ हैं। बिड़ौली चौकी के दरोगा नरेंद्र सागर ने बताया कि करनाल पुलिस शासनादेश बताकर धान ले जा रहे किसानों को रोक रही है। किसानों के वाहन रोक दिए जाने से बिड़ौली गुरुद्वारा पुलिस चौकी के पास धान से लदे वाहन खड़े रहे।
हरियाणा बॉर्डर पर मंडी के कर्मचारियों की होगी तैनाती
डीसी करनाल निशांत कुमार यादव ने फोन पर बताया कि पहले दिन यूपी से आने वाला सारा धान सीमा पर रोका गया है, इस बात की पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को जानकारी नहीं थी। सोमवार से मंडी के विशेषज्ञ कर्मचारी सीमा पर तैनात किए जाएंगे, जो यूपी से आने वाले धान की पड़ताल करेंगे। मोटा धान को वापस कराया जाएगा। बासमती धान को हरियाणा की मंडियों में आने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: योगी सरकार का माफिया के खिलाफ शिकंजा, कुख्यात योगेश भदौड़ा की संपत्ति भी कुर्क
इन्होंने कहा...
कृषि विधेयकों में कहीं भी फसल बेचने की छूट देने की बात कही जा रही है। जो लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, यह स्थिति देख लेनी चाहिए। अभी धान रोका जा रहा है, आने वाले सीजन में गन्ना भी रोका जाएगा। धान किसानों को अपनी फसल कलेक्ट्रेट, तहसील और थानों में डाल देनी चाहिए। - राकेश टिकैत, प्रवक्ता, भाकियू।
यूपी के किसानों के पीआर यानी मोटा धान पर रोक लगाई गई है। बासमती धान हरियाणा में लाने पर कोई पाबंदी नहीं है। उनका कहना है कि मोटा धान हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। इसलिए पीआर धान को हरियाणा नहीं आने दिया जाएगा। - निशांत यादव, जिला उपायुक्त करनाल
हरियाणा में यूपी के किसानों के धान की खरीद रोके जाने की जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में करनाल और पानीपत जिले के अधिकारियों से बात करेंगी। - जसजीत कौर, डीएम
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/