फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   haryana and delhi police raid in sotiganj

सोतीगंज में दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने छापा मारा

Fri, 09 Apr 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
haryana and delhi police raid in sotiganj
सोतीगंज में दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने छापा मारा
विज्ञापन

मेरठ। लूट और चोरी के दुपहिया वाहनों के इंजन बेचने वालों की तलाश में बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस ने सोतीगंज में कई दुकानों पर छापा मारा। करीब एक घंटा पुलिस मौजूद रही, लेकिन आरोपियों का पता नहीं लगा। इसके बाद पुलिस टीम लौटी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज में छापेमारी की है। हालांकि उसे भी यहां कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
हरियाणा के कैथल जिले की क्राइम ब्रांच के दरोगा जयभगवान के नेतृत्व में चार सदस्य टीम सदर थाने पहुंची। टीम कैथल से किसी सुरेश काला नाम के मिस्त्री को लेकर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस टीम ने सुरेश को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी के कुछ दुपहिया वाहनों के इंजन मिले। इनके नंबर मिटाकर उनका प्रयोग दूसरे वाहन पर किया जा रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि यह इंजन सुरेश ने मेरठ के सोतीगंज से खरीदे थे। दुकान मालिक के नाम का कुछ पता नहीं चल पाया है, इसके चलते दुकान की पहचान करने टीम आई। एक टीम तैयार कर हरियाणा की पुलिस के साथ भेजी गई है। करीब एक घंटा टीम मौजूद रही, लेकिन दुकान का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद टीम लौट गई। इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि जिस दुकान की तलाश में टीम पहुंची, उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने भी बृहस्पतिवार सोतीगंज में दबिश दी। यह टीम एक आरोपी को साथ आई थी। आरोपी ने सोतीगंज के कबाड़ी का नाम और पता नहीं बताया था। इसलिए आरोपी के गैंग से जुड़े सदस्य का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed