फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harshita Sahu tops the poster competition

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता साहू अव्वल

Fri, 05 Dec 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Harshita Sahu tops the poster competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम हुआ। मृदा विज्ञान विभाग एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ सॉइल साइंस की ओर से यह आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। छात्रा हर्षिता साहू ने मृदा स्वास्थ्य व उसकी चुनौतियों पर पोस्टर प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम=डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मृदा दिवस एवं इसके महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। मृदा की देखभाल के प्रति जनमानस में जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मृदा और जल दो बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन हैं। इन्हें संरक्षित रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। अधिष्ठाता कृषि डॉ. विवेक एवं प्रो. यूपी शाही ने कहा कि मृदा को प्राकृतिक रूप में संरक्षित किए बगैर स्मार्ट शहर की परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती। आधुनिक रहन सहन व असंतुलित कृषि पद्धति के कारण मृदा पर गहरा संकट आ गया है। संचालन प्रो. एसपी सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. सतेंद्र कुमार, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed