फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harra bypass dispute resolved through the initiative of the MLA and officials.

Meerut News: विधायक व अधिकारियों की पहल पर सुलझा हर्रा बाईपास विवाद

Tue, 23 Jun 2026 07:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 23 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Harra bypass dispute resolved through the initiative of the MLA and officials.
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बायपास निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों से बात करते विधायक व अ​धिकारी। सं
विवाद का हल होने के बाद बाईपास निर्माण का रास्ता साफ हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में जल निकासी और बाईपास निर्माण को लेकर चल रहा विवाद सुलझा गया है। क्षेत्रीय विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बातचीत की तो दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद बाईपास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
कस्बा हर्रा में लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण पानी की निकासी की की व्यवस्था न होने के कारण हुए विवाद के बाद से कई महीनों से बंद था। ग्रामीण विरोध कर रहे थे। मंगलवार को विवाद के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की। कई घंटे चली बातचीत के बाद सहमति बनने पर निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर हो गई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि विवाद समाप्त होने के बाद अब बाईपास निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। बाईपास के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव भी कम होगा। मौके पर सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राहुल कुमार, जूनियर इंजीनियर नरेंद्र कुमार, लेखपाल ललित कुमार सहित पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed