{"_id":"66202dc542236c92b604b684","slug":"haridwar-bypass-road-is-in-bad-condition-causing-problems-in-traffic-meerut-news-c-41-1-smrt1043-107822-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदहाल हुआ हरिद्वार बाईपास मार्ग, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदहाल हुआ हरिद्वार बाईपास मार्ग, आवागमन में परेशानी
Thu, 18 Apr 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद से नजीबाबाद तक हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल।
बिजनौर, जलालाबाद। आजाद चौक से मालन नदी पुल तक हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से क्षेत्रीय सहित लंबी दूरी के राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जलालाबाद से नजीबाबाद के मालन नदी पुल तक डेढ़ किलोमीटर का बाईपास मार्ग बदहाल है। छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रवासी फुरकान खान, अबुल वफा एड., सिकंदर, मो. नावेद, जाहिद मकरानी, आफताब का कहना है कि जलालाबाद से मालन नदी पुल तक लंबे समय से हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। हरिद्वार और देहरादून जाने वाले छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। प्रशासनिक अधिकारी रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग को दुरुस्त कराने के प्रयास नहीं किए गए। मार्ग के गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द बाईपास मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।