फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Harassment is being done by increasing house tax arbitrarily: Ranjan Sharma

मनमाना गृहकर बढ़ाकर किया जा रहा उत्पीड़न : रंजन शर्मा

Wed, 09 Jul 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Harassment is being done by increasing house tax arbitrarily: Ranjan Sharma
मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि शहर के लोगों को जरूरी सुविधाएं तो मिल नहीं रही हैं, लेकिन उन पर टैक्स का बोझ बढ़ाया जा रहा है। जीआईएस सर्वे के नाम पर मनमाना गृहकर बढ़ाकर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं, सरकार प्राथमिक स्कूलों को बंद करा रही हैं। इससे गरीब बच्चों की शिक्षा छीनने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गलत नीतियां वापस नहीं ली तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मेरठ में जनसमस्याएं बढ़ रही हैं। शासन और प्रशासन निरंकुश हो गया है। डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से वार्ता का समय मांगा गया था, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने रात 11 बजे के बाद बाजार बंदी का आदेश जारी करके भी व्यापारियों और उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। बरसात के दौरान नालों की सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार से जन विरोधी नीतियों का कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक में विरोध करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व अध्यक्ष जाहिद अंसारी, हरिकिशन आंबेडकर, सलीम खान, राकेश मिश्रा, सलीम पठान, रीना शर्मा, पारुल गुप्ता, केडी शर्मा, पीयूष रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed