फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hapur

तीसरी बेटी पैदा होने पर महिला को घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur
तीसरी बेटी पैदा होने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

मोदीनगर। आठ साल पहले पारिवारिक बंदिशों को लांघकर मरते दम तक साथ निभाने का वादा करने वाले युगल के बीच उस वक्त दरार पड़ गई, जब महिला ने संतान के रूप में तीसरी बेटी को जन्म दिया। बेघर हुई पीड़िता अब तीनों बेटियों को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही है। न्याय की उम्मीद लगाए सीओ कार्यालय पहुंची महिला की आपबीती लोगों ने सुनी तो भावुक हो गए। क्षेत्राधिकारी के बाहर होने के चलते पीड़िता बैरंग वापस लौट गई।
निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती का परिचय आठ साल पहले एक युवक से हुआ था। दोस्ती होने के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। जातियां अलग होने के कारण परिजन शादी के लिए रजामंद नहीं हुए तो दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। इसके बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। जहां से दोनों के रिश्ते में दरार की नींव पड़ गई। तनाव के बीच कुछ माह पहले महिला ने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो युवक ने प्रसूता को घर से निकाल दिया। महिला के विनती करने के बाद भी युवक का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि युवक उसे लगातार कोर्ट मैरिज करने का झांसा देता रहा और ऐसा करते करते उसने आठ वर्ष गुजार दिए। आरोप है कि युवक अब दूसरी शादी करने की फिराक में है। पीड़िता अगर उसकी शिकायत करती है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने मामले की शिकायत निवाड़ी थाने में की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वह बेटियों के साथ बुधवार को तहसील परिसर स्थित सीओ कार्यालय पहुंची, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं होने पर महिला मायूस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed