फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hapur, Bulandshahr and Baghpat won the matches and took the lead in the tournament

हापुड़, बुलंदशहर, बागपत ने मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में बनाई बढ़त

Thu, 12 Jun 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hapur, Bulandshahr and Baghpat won the matches and took the lead in the tournament
सुनील कैथवास....एमपीएस फार गर्ल्स में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में बास्केट करने के लिये भि
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही 35वीं जूनियर स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को सुबह के सत्र में दस मैच खेले गए। इसमें हापुड़, बुलंदशहर, बागपत की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीमों को टूर्नामेंट में बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मैच पुरुष वर्ग में बागपत और मथुरा के बीच खेला गया। इसमें बागपत की टीम ने 51-28 से मैच जीता। टीम के सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मैच बीएचयू और मुरादाबाद के बीच हुआ, जिसमें मुरादाबाद ने 47-16 को स्कोर कर मैच जीता। तीसरा मैच गाजियाबाद और उन्नाव के बीच हुआ, जिसमें गाजियाबाद ने 45-30 के स्कोर से मैच जीता। इसके बाद अमरोहा और लखनऊ के बीच हुए मैच में लखनऊ ने 48-23 का स्कोर कर जीत प्राप्त की। इसके बाद खेले गए मैच में ऐटा की टीम ने शाहजहांपुर को 40-04 से हराकर बड़ी जीत प्राप्त की। हापुड़ और कानपुर के बीच खेले गए मैच में हापुड़ ने 34-10 से जीत प्राप्त की। चित्रकूट और संभल के बीच खेले गए मैच में चित्रकूट ने 37-36 से जीत प्राप्त की। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला चला और कांटे की टक्कर हुई। इसके बाद चित्रकूट ने मैच जीता। फिरोजाबाद और शामली के बीच खेले गए मैच में फिरोजाबाद की टीम ने 35-22 से जीत प्राप्त की। बुलंदशहर और सहारनपुर के बीच खेले गए मैच में 26-13 से जीत प्राप्त की। सुबह के सत्र में आखिरी मैच बरेली और पीलीभीत के बीच खेला गया, इसमें पीलीभीत ने 21-10 से जीत प्राप्त की। टूर्नामेंट में शाम के सत्र में भी मुकाबले खेले गए। इस दौरान जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने सभी जीती हुई टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed