फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hapur Adda crossing will be developed at a cost of 70 lakhs in Meerut

70 लाख की लागत से सुधरेगा मेरठ का हापुड़ अड्डा चौराहा, बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Sun, 24 Nov 2019 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Nov 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Hapur Adda crossing will be developed at a cost of 70 lakhs in Meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक हापुड़ अड्डा चौराहे का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए शनिवार को डीएम अनिल ढींगरा के नेतृत्व मेें वीसी एमडीए राजेश पांडेय, नगरायुक्त एके चौरसिया, मुख्य अभियंता एमडीए डीपी श्रीवास्तव ने हापुड़ अड्डा चौराहे का निरीक्षण किया। इसी सप्ताह से काम शुरू होगा। अनुमान है कि इस पर 60 से 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


एक साल पहले इस चौराहे का गुरुग्राम की अरबन मास ट्रांजिट कंपनी ने सर्वे किया था। जिसके बाद मंडलायुक्त की बैठक में डीएम, एएसपी और एसपी ट्रैफिक ने पूरा प्लान रखा। शनिवार को हुए निरीक्षण में तय हुआ कि हापुड़ अड्डा के चारों तरफ 150 मीटर तक कोई भी अतिक्रमण नहीं रहेगा।
विज्ञापन


नगर निगम ठेले वालों के लिए वेंडिग जोन बनाएगा। वीसी एमडीए का कहना है कि प्रयास है कि 45 दिनों में इस चौराहे को आदर्श चौराहे के रूप में  विकसित कर दिया जाए, ताकि शहर को इस चौराहे पर जाम से मुक्ति दिलाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
चौराहे पर स्थित नानक चंद ट्रस्ट की जमीन का निरीक्षण भी डीएम ने किया। कई एकड़ में फैली इस जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए चर्चा की गई। नानक चंद ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं, इसलिए जमीन लेेने में भी कोई समस्या नहीं आएगी। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने शहर में तीन स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं।  

ट्रैफिक सिग्नल से चलेंगे वाहन
एमडीए द्वारा बनाए गए प्लान में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था होगी। इनका पालन ट्रैफिक पुलिस कराएगी। एमडीए की तरफ से अरबन मास ट्रांजिट कंपनी पहले चरण में हापुड़ अड्डे चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए प्लान तैयार कर रही है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और पीडब्लूडी से भी सुझाव मांगे गए हैं। चौराहे पर फुटपाथ और लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। 

भगत सिंह मार्केट का प्लान
सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय ने बताया कि चौराहे के प्लान में भगत सिंह मार्केट पर भी ध्यान रखा गया है। चौराहे से बेगमपुल रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, भूमिया पुल को सड़क जाती है। चौराहे से सटी भगत सिंह मार्केट है। ऐसे में भगत सिंह मार्केट के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। मार्केट में आने वाले व्यक्तियों को परेशानी नहीं होगी और वह चौराहे के पास से ही आ जा सकेंगे।

चौराहे के 150 मीटर तक जो भी अतिक्रमण आ रहा है उसे तोड़ा जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए अलग से फुटपाथ होगा। कोई भी वाहन चौराहे पर पार्क नहीं होगा। ई-रिक्शा, टेंपो आदि की पार्किंग अलग से बनेगी। पूर्व में बने गोल चक्कर को हटाकर सर्वे के अनुसार बनाया जाएगा। दिल्ली के मार्केट की तर्ज पर प्लान बनाया गया है। भविष्य में मेट्रो पर इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह हुआ था पूर्व में सर्वे
हापुड़ अड्डा चौराहा:
यहां गढ़ रोड व हापुड़ मार्ग से बेगमपुल तथा बेगमपुल से गढ़ रोड व हापुड़ रोड की तरफ ट्रैफिक संचालित होता है। हापुड़ मार्ग से दाहिने मुड़ने वाले ट्रैफिक की गढ़ रोड से बेगमपुल की ओर मुड़ने वाले ट्रैफिक से टकराव की स्थिति उत्पन्न होती है। मेट्रो के साथ इस तिराहे पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है।


सुझाव

  • मेट्रो के विकास व निर्माण होने तक ट्रैफिक सिग्नल विकास के साथ प्रस्ताव के अनुसार ट्रैफिक बूथ किया जाए।
  • ट्रैफिक फ्लो चार्ट मानचित्र में दर्शित यातायात का मूवमेंट सिग्नल माध्यम से यातायात के टकराव का समाधान किया जाए।
  • जेबरा क्रॉसिंग सिग्नल के साथ यातायात पुलिस प्रबंधन पोस्ट तैयार किया जाए।
  • डिवाइडर के संरक्षण में आंशिक  संशोधन व आवश्यकतानुसार विकास किया जाए। तिराहे पर चारों ओर सड़क चौड़ी की जाए।
  • पूर्व में बने फुटपाथ को भी हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed