फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Happy New Year: flour, oil and pulses gets cheaper in new year

Happy New Year: मुबारक हो नया साल, सस्ते हो गए आटा-तेल और दाल, महंगाई कम होने की उम्मीद जागी

Mon, 01 Jan 2024 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jan 2024 11:23 AM IST
सार

नव वर्ष गृहिणियों के लिए खुशखबर देने वाला है। दरअसल नए साल में आटे से लेकर तेल और दालों की कीमत कम होने से रसोई का बजट कम होने की आस जागी है।

विज्ञापन
Happy New Year: flour, oil and pulses gets cheaper in new year
दालें व सरसो तेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया साल गृहणियों के लिए अच्छी खबर के साथ दस्तक दे रहा है। दरअसल, बीते वर्ष 2023 के 11 महीने घर की रसोई महंगाई से जूझती रही। खाद्य सामग्री जैसे दाल, चावल, तेल, हरी सब्जियां आदि सभी महंगाई की आग में झुलसते रहे। नतीजतन, रसोई का बजट बिगड़ गया।

विज्ञापन


अब दिसंबर महीने में ही दाल, चावल, तेल, आटा आदि खाद्य सामग्रियों के दाम गिरने शुरू हो गए तो नए साल 2024 में महंगाई कम होने की उम्मीद जगने लगी। व्यापारियों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले अभी और भी दाम नीचे आएंगे। महंगाई से कुछ राहत मिलेगी। प्रतिदिन खाद्य सामग्री के दामों में गिरावट आ रही है।

विज्ञापन

आज नए साल का पहला दिन है। जनता को सरकार से भी काफी उम्मीदें हैं। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। इससे जनता की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। अमर उजाला ने दाल, चावल, तेल आदि खाद्य सामग्री के दामों की पड़ताल की तो खुशखबरी सामने आयी। अधिकतर सभी दाल, चावल, सरसों का तेल, रिफाइंड आदि के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे नया साल कुछ राहत भरे संकेत दे रहा है।

30 नवंबर - 31 दिसंबर 2023
दाल मूग -95 रु. - 90 रु.
दाल चना - 73 रु. - 67 रु.
दाल मसूर - 98 रु. - 91 रु.
दाल अरहर - 130 रु. - 120 रु.
दाल उडद - 120 रु. - 100 रु.
छोले - 120 रु. - 100 रु.
मटर - 75 रु. - 65 रु.
साबुत मसुर - 75रु. - 65 रु.
चावल परमल - 35 रु.- 34 रु.
चावल बासमती- 100 रु.- 90 रु.
आटा - 30 रु. - 27 रु.
तेल - 120 रु. - 110 रु.
नोट- दाल, चावल और तेल के थोक भाव, नवीन गल्ला मंडी के व्यापारियों से लिए गए हैं।

जिस प्रकार से दाल, चावल, तेल आदि खाद्य सामग्रियों के दाम एक माह में गिरे हैं, इससे लगता है कि नए साल में जनता को महंगाई से काफी राहत मिलने वाली है। लगातार दाम गिरने से व्यापारियों को भी काफी नुकसान का अनुमान है। क्योंकि जो खाद्य सामग्री गोदाम में जमा की जाती है उसके दाम हर दूसरे दिन गिर रहे हैं। - मनोज गुप्ता, अध्यक्ष नवीन गल्ला मंडी एसो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed