Happy Father's Day:अनूठा है पापा का प्यार, बच्चों ने पिता की पसंद के खरीदे उपहार
आज फादर्स डे के लिए बच्चों ने पिता को सरप्राइज गिफ्ट देने के लिए उपहार लिए हैं।
विस्तार
मां की ममता अनमोल है तो पापा का प्यार भी अनूठा है। बच्चों के लिए पिता की छवि किसी सुपरमैन, हीरो या जादूगर जैसी होती है। बच्चाें के सपने पूरे करने के लिए एक पिता क्षमता से अधिक प्रयास करता है। आज फादर्स डे है। इस विशेष दिन के लिए बच्चों ने प्यारे पापा की पसंद के उपहार खरीदे।
शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में काफी संख्या में बच्चे पापा के लिए तोहफे लेने पहुंचे तो पिता की पसंद और उनकी जरूरत का खास ख्याल रखा। बच्चों ने उनके लिए वॉलेट, पेन, बेल्ट, शर्ट आदि चीजों की खरीददारी की। वहीं, कॉफी मग, फोटो फ्रेम, कोलॉज, की-रिंग को भी खरीदा गया।
यह भी पढ़ें: Agneepath scheme Protest: युवाओं में बढ़ रहा आक्रोश, अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मेरठ आबूलेन स्थित एक गैलरी के संचालक पुनीत बताते हैं कि कुछ बच्चों ने सरप्राइज गिफ्ट के लिए अपनी मांग के अनुरूप उपहार लिए हैं। डेकोरेटिव आइटम को लेकर भी क्रेज रहा। शास्त्रीनगर स्थित बेकरी के मालिक संदीप बताते हैं कि फादर्स डे के लिए फोटो वाले केक को बुक कराया गया।
इसी दिन पापा बनने की खुशी मिली थी
10 साल पहले इसी दिन पहली बार पापा बनने की खुशी प्राप्त हुई। बेटे जयंत ने जन्म लिया। अब बेटा दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। प्रयास है कि बेटे की इच्छाएं और सपने पूरे कर सकूं। - सचिन, सरस्वती लोक कॉलोनी
पिता ने महसूस नहीं होने दी मां की कमी
लीवर कैंसर की बीमारी से मां का निधन हो गया। 10 साल की थी जब पिता को मां की जिम्मेदारी संभालते देखा। हम दो बहनें हैं। आज हम दोनों अपने पैरों पर खड़े हैं। पापा का संघर्ष शुरू से ही हमारे लिए प्रेरणादायक रहा। -मनी, शास्त्रीनगर