{"_id":"66b7d6a40e4105ad45020eca","slug":"halala-after-triple-talaq-remarrying-husband-again-triple-talaq-meerut-news-c-72-1-smrt1021-119849-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन तलाक के बाद हलाला, पति से दोबारा शादी, फिर तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन तलाक के बाद हलाला, पति से दोबारा शादी, फिर तीन तलाक
विज्ञापन
मेरठ। तीन तलाक के मामले में महिला का जेठ के साथ हलाला कराकर पति से दोबारा शादी कराई गई। अब पति ने फिर से पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी छह वर्ष पूर्व खरखौदा क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। पति गाड़ी चलाने का कार्य करता था। आरोप है कि शादी के बाद पति के गाड़ी खरीदने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वाले और उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि तीन वर्ष पूर्व जेठ और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत पति से की गई तो उसने महिला के साथ मारपीट की। उसने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वाले ससुराल आए तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
महिला के मुताबिक पति ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया और तीन तलाक देकर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। बाद में मायके वालों के समझाने पर जेठ के साथ उसका हलाला कराया गया। बाद में जेठ के तलाक देने पर दोबारा उसका निकाह पति से कराया गया। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि इसके बाद पति ने मारपीट करते उसे दोबारा तीन तलाक दे दिया है। महिला की शिकायत पर भावनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।