{"_id":"63b5ed03b887f534375c7ead","slug":"haji-yakub-s-location-found-in-delhi-police-team-camped-city-news-mrt6205779176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाजी याकूब की दिल्ली में मिली लोकेशन, पुलिस टीम ने डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाजी याकूब की दिल्ली में मिली लोकेशन, पुलिस टीम ने डेरा डाला
विज्ञापन
हाजी याकूब की दिल्ली में मिली लोकेशन, पुलिस टीम ने डेरा डाला
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब और उनके बेटे इमरान की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस टीम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पुलिस के द्वारा उनके रिश्तेदारों और जानकारों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, इनाम की राशि बढ़ते ही पुलिस ने उनकी संपत्ति को चिह्नित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जल्द ही इनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पिता-पुत्र पिछले नौ महीने से फरार हैं। हालांकि कुछ दिन पहले एसटीएफ ने उनके छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था।
हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज व इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 लोगों पर फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग करने का केस दर्ज हुआ था। तभी से यह लोग लगातार फरार थे। इसके चलते एक माह पहले याकूब और उनके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर हैं और फिरोज जेल चला गया है।
पुलिस पूछताछ में फिरोज ने जिन ठिकानों पर खुद को रहना बताया था, पुलिस अब उन ठिकानों पर याकूब व इमरान को भी तलाश कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार सलाखों के पीछे भेज दिए जाएंगे। पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ समेत चार टीमें लगी हैं, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पिता-पुत्र पर 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया है।