{"_id":"6ab4110ce4c2852d470b1572","slug":"had-those-responsible-woken-up-sooner-the-lives-of-three-aspirants-would-not-have-been-lost-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1310575-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती : जिम्मेदार पहले ही जाग जाते तो नहीं जाती तीन अभ्यर्थियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती : जिम्मेदार पहले ही जाग जाते तो नहीं जाती तीन अभ्यर्थियों की जान
विज्ञापन
15 सितंबर को दोपहर में दौड़ के दौरान बिगड़ी थी 11 की हालत, तीन ने तोड़ा था दम
इसके बाद दोपहर से पहले कराई गई दौड़, अभ्यर्थी बीमार तो हुए उपचार से मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के पहले दिन 15 सितंबर को 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी थी। इनमें इलाज के दौरान तीन अभ्यर्थियों शामली के लिसाड व हाल में कंकरखेड़ा के गणेश विहार में रहने वाले अंकुज मलिक, हापुड़ के मुक्तेश्वरा गांव के तरुण और शामली के गुर्जरपुर निवासी सचिन ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर दौड़ कराने का समय बदला और अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार किया। इसके चलते अभ्यर्थियों की हालत तो बिगड़ी लेकिन इलाज के बाद उन्हें राहत मिल गई। अगर जिम्मेदार 15 सितंबर से पहले ही मौसम आदि का पूर्वानुमान लगाकर बेहतर व्यवस्था कर लेते तो शायद तीन अभ्यर्थियों की जान नहीं जाती।
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 15 से 23 सितंबर तक कराई गई। बुधवार को यह परीक्षा संपन्न हो गई। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों 4800 मीटर की दौड़ के लिए 28 मिनट और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2400 मीटर की दौड़ के लिए 16 मिनट का समय निर्धारित था। पहले ही दिन 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने के बाद किसी भी अधिकारी ने व्यवस्थाओं में कमी की जानकारी नहीं दी थी लेकिन अगले दिन दौड़ दोपहर से पहले दस बजे के आसपास संपन्न कराई जाने लगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर लिखे समय से 90 मिनट पहले बुलाया गया।
मेडिकल के ईएमओ डॉ. दिवाकर ने 11 अभ्यर्थियों के मेडिकल में भर्ती कराने के बाद जानकारी दी थी हीट स्ट्रोक के कारण अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी थी। इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं मौसम का पूर्वानुमान लगाने और समय का निर्धारण करने में किसी ने किसी स्तर से तो चूक हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने और मौत के मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। नोडल अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। रिपोर्ट में पूरा घटनाक्रम लिखा गया है।
विज्ञापन
7880 शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़े, 6933 को मिली सफलता
कुल प्रतिभागी अभ्यर्थी: 7,880 (5,835 पुरुष और 2,045 महिला)
उपस्थित अभ्यर्थी: 7,661 (5,663 पुरुष और 1,998 महिला)
अनुपस्थित अभ्यर्थी: 219 (172 पुरुष और 47 महिला)
सफल अभ्यर्थी: 6,933 (5,145 पुरुष और 1,788 महिला)
असफल अभ्यर्थी: 728 (518 पुरुष और 210 महिला)
वर्जन:--
पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दौड़ छठीं वाहिनी पीएसी जनपद मेरठ में प्रस्तावित थी लेकिन बारिश के कारण इसका आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कराया गया। अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए भेजा गया था। मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।
अवनीश कुमार, एसपी क्राइम नोडल अधिकारी

वर्जन: