फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gurudwara committee takes action regarding the dilapidated state of the cremation ground.

Meerut News: श्मशान की बदहाली पर गुरुद्वारा कमेटी ने उठाया कदम

Sun, 09 Aug 2026 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Gurudwara committee takes action regarding the dilapidated state of the cremation ground.
लतीफपुर स्थित श्मशान घाट पर हाल निर्माण का शिलान्यास करते श्री गुरुद्वारा साहिब कमेटी के लोग स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही खादर क्षेत्र के श्मशान की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। ग्राम पंचायत लतीफपुर में स्थित श्मशान लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। आसपास के कई गांवों के लोग इस श्मशान का उपयोग करते हैं, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान बैठने, ठहरने और पूजा-पाठ के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश और तेज धूप में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए लतीफपुर में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ननकाना साहिब गुरु नानक नगर कमेटी ने सेवा का बीड़ा उठाया है। कमेटी की ओर से श्मशान परिसर में हॉल निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह कंवर ने बताया कि श्मशान की स्थिति लंबे समय से खराब थी और कई बार प्रशासन से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बारिश और गर्मी के मौसम में लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है, जिसे देखते हुए कमेटी ने अपने स्तर पर हॉल निर्माण का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि ज्ञानी संत स्वरूप सिंह के बेटे भाई कीर्तन सिंह मीत (जर्मनी), मनजीत सिंह (यूके) के सहयोग से श्मशान में बड़े हॉल का निर्माण हो रहा है। लतीफपुर स्थित श्मशान में गुरु की अरदास के साथ हॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सेवा सिंह निर्मल, राजा सिंह, करतार सिंह, जरनैल सिंह, वकील सिंह, दीपक सिंह, रविंद्र सिंह, मंगल सिंह, मोहन सिंह और हेड ग्रंथी सेवा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed