{"_id":"6aad3c1e573ebc04590ab68e","slug":"guru-tegh-bahadur-school-won-the-match-by-three-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-159615-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल ने तीन विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल ने तीन विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर एकेडमी के मैदान पर अक्तूबर के पहले सप्ताह से प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर एकेडमी में प्रतिदिन वार्मअप मैच का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी स्कूल की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल की टीम ने तीन विकेट से मैच जीता।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। इसमें रिहान ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 18.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए और तीन विकेट से शानदार जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अजय ने 58, पार्थ ने 48, आरिश ने 42, आयुष ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने तीन, शौर्य ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर एंट्री प्राप्त हो रही है। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में एंट्री ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी जूनियर वर्ग में एक मैच दोपहर में खेला जाएगा।