फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur School Cricket Academy Junior won the match

Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने जीता मैच

Mon, 15 Dec 2025 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Dec 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur School Cricket Academy Junior won the match
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने मैच जीता।

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें कबीर ने 38, राघव ने 33, श्रेयांश ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रितिक ने 4 विकेट लिए। कार्तिक और आईश ने भी तीन-तीन बल्लेबाजों को वापस भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.3 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें कार्तिक ने 40, आरव ने 36, कुंज ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने तीन, कबीर ने तीन, श्रेयांश ने चार विकेट लिए। जीटीबी की टीम ने 8 विकेट से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारी की जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को भी एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed